नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली सांसद डॉ. उदित राज के नेतृत्व में पार्लियामेंट स्ट्रीट पर दिल्ली देहात विकास मंच के साथ मिलकर लैंड पूलिंग पालिसी को दिल्ली सरकार द्वारा लागू करने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया | उदित राज व डीडीवीएम ने 89 गाँव को शहरीकृत घोषित करने और 95 गाँव को विकासशील क्षेत्र में घोषित करने की मांग उठायी | इस मौके पर दिल्ली देहात विकास मंच के अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह मान, महासचिव अनूप सिंह मान उपाध्यक्ष नरेंद्र बजाड़,लोकेश गहलोत, अमित डबास, मानवेन्द्र सिंह सहित पूरी दिल्ली देहात नजफगढ़,बवाना,कंझावाला,अलीपुर,नरेला,बख्तावारपुर,तिगीपुर,पल्ला,मोहम्मदपुर, रमजानपुर और अकबरपुर माज़रा सहित लगभग दिल्ली के 135 गाँव के किसानों,गरीबों और मजदूरों ने इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया | इसके पश्चात् उदित राज की अगुआई में सभी लोगों ने जाकर निर्माण भवन के शहरी विकास मंत्रालय कार्यालय में ज्ञापन पत्र पुनःसौंपा|
लैंड पूलिंग पालिसी का मामला वर्ष 2007 से शुरू हुआ है जिसपर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है | लैंड पूलिंग पालिसी वर्ष 2007 में आई थी जिसमे सरकारी- गैर सरकारी संस्थानों, आम जनता द्वारा समय समय पर सुझाव व आपत्तियों को विभिन विभागों को प्रस्तुत किया गया | जिसके बाद उपरोक्त पालिसी में संसोधन करके 5 सितम्बर 2013 को आम जनता के लिए जारी कर दिया | यह फाइल मार्च 2015 में डीडीए द्वारा दिल्ली सरकार की अनुशंसा के लिए भेज दी गयी | तब से लेकर अभी तक यह फाइल दिल्ली सरकार के पास पेंडिंग पड़ी है | दिल्ली देहात विकास मंच ने इस मामले से सम्बंधित पहला ज्ञापन उपराज्यपाल नजीब जंग को 21 जून 2016 को सौंपा गया इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को 23 जून 2016,12 जुलाई को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, 8 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष दिल्ली विधानसभा विजेंद्र गुप्ता,27 जुलाई को डॉ. उदित राज, 5 अगस्त को प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेकैया नायडू को 13 सितम्बर को सौंपा गया |