अनु भाटिया को ग्रेट इंडियन अवार्ड -2022 से सम्मानित किया

0
135

WhatsApp Image 2022-03-24 at 11.46.35 AM

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आर्य ऑडिटोरियम में नटराज फिल्म प्रोडक्शन के सौजन्य से म्यूजिकल इवेंट ग्रेट इंडियन अवार्ड समारोह आयोजन धूमधाम से मनाया है। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि बीजेपी नेशनल लीडर डॉ. मुकेश साहू महेश्वरी तथा डॉ. नीरज गुप्ता फिल्म डायरेक्टर एंड प्रोड्यूसर रहे। मुख्य अतिथि ने सेवा कामना ट्रस्ट को अन्न दान महादान जैसी मुहिम के लिए ग्रेट इंडियन अवार्ड -2022 से सम्मानित किया। जिसको सेवा कामना की प्रेसिडेंट अनु भाटिया तथा उनकी सहयोगी कुसुम शर्मा और प्रियंका नेन के द्वारा लिया गया। सेवा करना संस्था के द्वारा अन्नदान मुहिम गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर 2 साल से चलाई जा रही है। शिवा कामना टीम की महिलाएं अन्नपूर्णा देवी के समान सुबह- शाम जरूरतमंदों की भोजन सेवा में लगी रहती है। सरकारी अस्पताल के मरीजों या शहर से दूर बस्ती में रहने वाली मजदूरों के परिवारों सेवा कामना की भोजन सेवा निरंतर पहुंचती है।

LEAVE A REPLY