विश्व पुस्तक मेला में दिनांक 7 जनवरी 2020 को वाणी प्रकाशन के स्टॉल : 233-252 (हॉल.12.ए) पर सुप्रसिद्ध कथाकार एवं पत्रकार गीताश्री का उपन्यासत्रयी का प्रथम खण्ड 'वाया मीडिया' का, पत्रकार के जगत की प्रतिष्ठित महिलाओं के बीच लोकार्पण किया गया। यह उपन्यास नब्बे के दशक की महिला पत्रकारों के जीवन तथा उनकी चुनौतियों पर आधारित है। पुस्तक विमोचन में वरिष्ठ महिला पत्रकार कल्याणी, पत्रकार सुषमा, पत्रकार ईरा झा, पत्रकार सर्वप्रिया, लेखिका व पत्रकार जयंती रंगनाथन, पत्रकार रेणु अगल, पत्रकार मंजरी चतुर्वेदी, पत्रकार अन्नू आनन्द, पत्रकार प्रतिभा ज्योति, पत्रकार आकांक्षा पारे और कथाकार एवं पत्रकार गीताश्री जी उपस्थित थीं। वाणी प्रकाशन की निदेशक अदिति माहेश्वरी ने कथाकार एवं पत्रकार जयंती रंगनाथन का मंच संचालन के लिये स्वागत किया।
दर्शकों को सम्बोधित करते हुए जयंती रंगनाथन ने बताया कि कैसे उन्हें गर्व है स्वयं के एक पत्रकार होने पर। उन्हें खुशी है कि पत्रकारिता में उन्हें महिला पुरुष में नहीं बाँटा जाता। उन्होंने पत्रकारिता में चुनौती पर बात की। सबसे पहले उन्होंने
वरिष्ठ पत्रकार सुषमा जी का मंच पर स्वागत किया कि वह, गीताश्री के साथ अपने अनुभवों को साझा करें। पत्रकार सुषमा ने बताया कि कैसे गीताश्री के साथ उनका अनुभव आनन्दमय रहा। उन्होंने उनके उपन्यास के लिए बधाईयाँ दी। पत्रकार जयंती ने ईरा झा को एक आदर्श पत्रकार सम्बोधित करते हुए मंच पर बुलाया। पत्रकार ईरा झा ने बताया कि कैसे गीताश्री अपने पत्रकार पेशे के दौरान रातों में भी कम किया करती थीं। मंच पर उपस्थित सभी पत्रकारों में से युवा पत्रकार सर्वप्रिया जी ने बताया कि कैसे यह उपन्यास, आगे आने वाली सभी महिलाओं के लिए मददगार साबित होगा।
इसी में पत्रकार प्रतिभा ज्योति जी ने कहा कि एक महिला पत्रकार किस प्रकार ख़बरे ढूँढती हैं, इस दौरान उन्हें किन – किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इन सब का उल्लेख बड़ी खूबसूरती से उपन्यास में किया गया है। पत्रकार अनु
अगल जी को गीताश्री के शुरुआती पत्रकारिता के दिनों में ही उनके फ़ीचर लेखन को पढ़ मालूम हो गया था कि आगे जा कर वह एक बड़ी कथाकार बनने वाली हैं। मंजरी चतुर्वेदी जी ने इस उपन्यास के लिए गीताश्री जी को बधाई दी, क्योंकि
उनके अनुसार इस उपन्यास से पत्रकारिता विषय में और कई आयामों का विस्तार होगा।
पत्रकार जयंती रंगनाथन जी ने सबसे आख़िर में कथाकार गीताश्री को बुलाया। गीताश्री जी ने मंच पर उपस्थित प्रत्येक पत्रकारों का आत्मीय परिचय देते हुए, उन्हें और सभी दर्शकों के धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें अपने पत्रकार होने पर
ख़ुशी भी है और गर्व भी, और चर्चा के बाद सभी अतिथियों के द्वारा मिलकर वाया मीडिया उपन्यास का लोकार्पण श्रोताओं की तालियों के बीच किया गया। वाणी प्रकाशन के बारे में…
वाणी प्रकाशन, ग्रुप 57 वर्षों से 32 साहित्य की नवीनतम विधाओं से भी अधिक में, बेहतरीन हिन्दी साहित्य का प्रकाशन कर रहा है। वाणी प्रकाशन, ग्रुप ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑडियो प्रारूप में 6,000 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं। वाणी प्रकाशन ने देश के 3,00,000 से भी अधिक गाँव, 2,800 क़स्बे, 54 मुख्य नगर और 12 मुख्य ऑनलाइन बुक स्टोर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।
वाणी प्रकाशन, ग्रुप भारत के प्रमुख पुस्तकालयों, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य पूर्व, से भी जुड़ा हुआ है। वाणी प्रकाशन की सूची में, साहित्य अकादेमी से पुरस्कृत 25 पुस्तकें और लेखक, हिन्दी में अनूदित 9 नोबेल पुरस्कार विजेता और 24 अन्य प्रमुख पुरस्कृत लेखक और पुस्तकें शामिल हैं। वाणी प्रकाशन को क्रमानुसार नेशनल लाइब्रेरी, स्वीडन, रशियन सेंटर ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर तथा पोलिश सरकार द्वारा इंडो, पोलिश लिटरेरी के साथ सांस्कृतिक सम्बन्ध विकसित करने का गौरव सम्मान प्राप्त है। वाणी प्रकाशन ने 2008 में ‘Federation of Indian Publishers Associations’ द्वारा प्रतिष्ठित ‘Distinguished Publisher Award’ भी प्राप्त किया है। सन् 2013 से 2017 तक केन्द्रीय साहित्य अकादेमी के 68 वर्षों के इतिहास में पहली बार श्री अरुण माहेश्वरी केन्द्रीय परिषद् की जनरल काउन्सिल में देशभर के प्रकाशकों के प्रतिनिधि के रूप में चयनित किये गये। लन्दन में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा 25 मार्च 2017 को ‘वातायन सम्मान’ तथा 28 मार्च 2017 को वाणी प्रकाशन के प्रबन्ध निदेशक व वाणी फ़ाउण्डेशन के चेयरमैन अरुण माहेश्वरी को ऑक्सफोर्ड बिज़नेस कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में ‘एक्सीलेंस इन बिज़नेस’ सम्मान से नवाज़ा गया। प्रकाशन की दुनिया में पहली बार हिन्दी प्रकाशन को इन दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। हिन्दी प्रकाशन के इतिहास में यह अभूतपूर्व घटना मानी जा रही है।
3 मई 2017 को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘64वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह’ में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी के कर-कमलों द्वारा ‘स्वर्ण-कमल-2016’ पुरस्कार प्रकाशक वाणी प्रकाशन को प्रदान किया गया। भारतीय परिदृश्य में प्रकाशन जगत की बदलती हुई ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए वाणी प्रकाशन, ग्रुप ने राजधानी के प्रमुख पुस्तक केन्द्र ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर के साथ सहयोग कर ‘लेखक से मिलिये’ में कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम-शृंखला का आयोजन किया और वर्ष 2014 से ‘हिन्दी महोत्सव’ का आयोजन सम्पन्न करता आ रहा है। वर्ष 2017 में वाणी फ़ाउण्डेशन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित इन्द्रप्रस्थ कॉलेज के साथ मिलकर हिन्दी महोत्सव का आयोजन किया। व वर्ष 2018 में वाणी फ़ाउण्डेशन, यू.के. हिन्दी समिति, वातायन और कृति यू. के. के सान्निध्य में हिन्दी महोत्सव ऑक्सफोर्ड, लन्दन और
बर्मिंघम में आयोजित किया गया ।
‘किताबों की दुनिया’ में बदलती हुई पाठक वर्ग की भूमिका और दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए वाणी प्रकाशन ने अपनी 51वी वर्षगाँठ पर गैर-लाभकारी उपक्रम वाणी फ़ाउण्डेशन की स्थापना की। फ़ाउण्डेशन की स्थापना के मूल प्रेरणास्त्रोत सुहृदय साहित्यानुरागी और अध्यापक स्व. डॉ. प्रेमचन्द्र ‘महेश’ हैं। स्व. डॉ. प्रेमचन्द्र ‘महेश’ ने वर्ष 1960 में वाणी प्रकाशन की स्थापना की। वाणी फ़ाउण्डेशन का लोगो विख्यात चित्रकार सैयद हैदर रज़ा द्वारा बनाया गया है। मशहूर शायर और फ़िल्मकार गुलज़ार वाणी फ़ाउण्डेशन के प्रेरणास्रोत हैं।
वाणी फ़ाउण्डेशन भारतीय और विदेशी भाषा साहित्य के बीच व्यावहारिक आदान-प्रदान के लिए एक अभिनव मंच के रूप में सेवा करता है। साथ ही वाणी फ़ाउण्डेशन भारतीय कला, साहित्य तथा बाल-साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय शोधवृत्तियाँ प्रदान करता है। वाणी फ़ाउण्डेशन का एक प्रमुख दायित्व है दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली तीसरी बड़ी भाषा हिन्दी को यूनेस्को भाषा सूची में शामिल कराने के लिए विश्व स्तरीय प्रयास करना।
वाणी फ़ाउण्डेशन की ओर से विशिष्ट अनुवादक पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतवर्ष के उन अनुवादकों को दिया जाता है जिन्होंने निरन्तर और कम से कम दो भारतीय भाषाओं के बीच साहित्यिक और भाषाई सम्बन्ध विकसित करने की दिशा में गुणात्मक योगदान दिया है। इस पुरस्कार की आवश्यकता इसलिए विशेष रूप से महसूस की जा रही थी क्योंकि वर्तमान स्थिति में दो भाषाओं के मध्य आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाले की स्थिति बहुत हाशिए पर है। इसका उद्देश्य एक ओर अनुवादकों को भारत के इतिहास के मध्य भाषिक और साहित्यिक सम्बन्धों के आदान-प्रदान की पहचान के लिए प्रेरित करना है, दूसरी ओर, भारत की सशक्त परम्परा को वर्तमान और भविष्य के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। वाणी फ़ाउण्डेशन की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है भारतीय भाषाओं से हिन्दी व अंग्रेजी में श्रेष्ठ अनुवाद का कार्यक्रम। इसके साथ ही इस न्यास के द्वारा प्रतिवर्ष डिस्टिंगविश्ड ट्रांसलेटर अवार्ड भी प्रदान किया जाता है जिसमें मानद पत्र और एक लाख रुपये की राशि अर्पित की जाती हैं। वर्ष 2018 के लिए यह सम्मान प्रतिष्ठित अनुवादक, लेखक, पर्यावरण संरक्षक तेजी ग्रोवर को
दिया गया है।