जानिये क्या है, फरवरी 2018 राशिफल में खास…

0
615

ww
मेष (Aries)

फरवरी माह में मेष राशि वालों की कुंडली में बहुत ही अच्छे योग बन रहे हैं लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है और बुधादित्य योग भी बन रहा है। मेष राशि वालो को स्त्री से कष्ट, कारोबार एवं गृहस्थ जीवन चलाने में परेशानी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिल सकता है। प्यार और रिश्ता को अधिक मजबूती देने में ही भलाई है। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का अवसर मिलने वाला है। कोई नया कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं और हो सकता है कि उसमें भाई का सहयोग लेना पड़े। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गुस्सा न करें इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। पिता का सम्मान करें और लाभ प्राप्त करें। लाल रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। ऊं नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जप कर सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। माह में सूर्य ,शुक्र और बुध अपना स्थानांतरण करेंगे। गुरु बृहस्पति छठे स्थान पर विराजित हैं। जो आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाने में सहायक है। शनि आठवें स्थान से आपकी नौकरी को व्यवस्थित और सुचारु रूप से कार्यान्वित रखेंगे। राहु केतु के कारण भाई बहन का प्यार बना रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। मंगल पूरे माह आपके वैवाहिक सुख में बढ़ोत्तरी करेंगे। वृष राशि वालों को इस माह लाभ कम प्राप्त होगा, स्वास्थ्य में परेशानी तथा यदि परिश्रम करेंगे तो धनलाभ प्राप्त होगा। नस तथा श्वास के रोगी को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। वैवाहिक रिश्‍तों में परेशानी हो सकती है। बड़ों का आशीर्वाद लेकर रिश्‍तों को बचाया जा सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी । धन का सुनियोजित निवेश करें । कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी बेचकर कोई नयी प्रॉपर्टी ले सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु कभी-कभी अनबन की भी संभावना बन रही है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग मिलते रहेगा। मकान के ऊपर खर्च होगा। दुर्गा माता की आराधना करें। अपने जिद्दी स्वभाव में उदारता लाएं कल्याण होगा।हरा रंग शुभ रहेगा

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों को संतान से कष्ट, कार्य में धनाभाव से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे । स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेखन, पत्रकारिता तथा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को लाभ की प्रबल संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे रहे छात्र सफल होंगे। फरवरी मध्य के बाद यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा आपस में लड़ाई-झगड़ा भी होने की संभावना है। अपने विश्वास को डगमगाने न दीजिए। सुनियोजित फैसला करें लाभ मिलेगा। विवाह का योग बन रहा है। प्रेम अथवा प्रेम विवाह दोनो में सफलता मिलेगी परन्तु फरवरी मध्य से तक फैसला ले-लें तो अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिलने की संभावना है।गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा। कन्या को या किन्‍नर को उपहार दें कल्याण होगा। हरा रंग शुभ है। ऊं ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः मंत्र का जप करें।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों को इस माह आवास आदि का लाभ प्राप्त होगा। विवाद में सफलता तथा कारोबार में उन्नति प्राप्त होगी। यदि आप प्रेगनेंट है तो डॉक्टर के निगरानी में रहे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको नौकरी अवश्य मिलेगी धैर्य रखें। खोजी पत्रकारिता से लाभ मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अधिक धन लाभ के चक्कर में जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। यदि आपके पिता नौकरी में हैं तो वाद-विवाद से बचें उनके साथ साजिश भी हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना सीख लीजिए। प्रॉपर्टी के ऊपर विवाद तथा केस मुकदमा की संभावना है। ब्यय की अधिकता रहेगी । सफेद या क्रीम रंग के वस्त्र धारण करने से धन लाभ होगा। विष्णु सहस्रनाम का जप करना शुभ रहेगा।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों को इस माह बुद्धि से धन की प्राप्ति होगी। माता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति होगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातक के लिए यह महीना अच्छा है। कोई नया कार्य प्रारम्भ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रेम सम्बन्ध का नया अध्याय शुरू हो सकता है। सिंह राशि वालों के लिए यह तरक्की का माह रहने वाला है। सितारों की चाल के अनुसार इस माह एक ही स्थान पर कई ग्रहों के संगठन से बहुत अच्छे योग निर्मित होंगे। यह बहुत लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी और व्यापार में भी प्रबल लाभ दिलाएंगे। यदि संतान की इच्छा रखते हैं तो शुभ समय है। यह समय सोच समझ कर और शांत होकर चलने का है। पुराने मित्र के सहयोग से लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का पिता से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी को जोड़ों में दर्द तथा हड्डी से परेशानी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।शनिवार के दिन उडद का दान करें । कौवे को रोटी खिलाना भी शुभ होगा। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा । सूर्य को जल अर्पित करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की कृपा बनी रहेगी।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों को इस माह व्यापार में लाभ होगा। संतान सुख में कमी होने के साथ साथ मकान या भूमि विवाद संभव है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बच्चों तथा किसी शुभ आयोजन पर खर्च की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी । आय के नये स्रोत बनेंगे। लेखन क्षेत्र से धनार्जन हो सकता है। फिल्म तथा पत्रकारिता क्षेत्र से जुडे लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आपको सफलता मिलेगी। पिता के सहयोग से प्रॉपर्टी तथा व्यापार में लाभ मिलेगा। गोमाता की सेवा करें। हरा चारा खिलायें। हरा रंग शुभ है। काला चश्मा का प्रयोग करें। किन्नर को पैसे तथा वस्त्र का दान करें। नीला रंग शुभ है।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों को इस माह परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। संतान से अनबन और भाग्य में उन्नति संभव है। आत्मसंयम में रहना श्रेष्ठकर होगा। शेयर का काम संभलकर करें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। दुर्घटना में चोट की सम्भावना है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है अत: साथी की भावना को समझने की कोशिश करें। स्त्रियों का सम्मान करें। ब्यक्तिगत सम्बन्ध मधुर होंगे।आपकी शनि की साढ़े साती चल रही है कार्य में बाधा दे सकती है। अधिक खर्च की संभावना है रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है परन्तु घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में होगी । श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सफेद और काला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को इस माह विद्या और स्वास्थ्य में लाभ होगा किन्तु भाग्य कमजोर रहेगा। शनि की साढ़े साती चल रही है। काम में रुकावट आ सकती है धैर्य से काम लें। समय अनुकूल है। अल्प प्रयास से सफलता मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा अवसर है इच्छापूर्ति होगी। इस माह लम्बी या विदेश यात्रा का योग बन रहा है। संतान को अपने कार्य में सफलता मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो बनता काम बिगड़ जाएगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।यदि राजनीति से सम्बन्ध रखते है तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति‍ सचेत रहें। इस माह दि.8,16 शुभ है,13 अशुभ है। प्रतिदिन हनुमान मंदिर जाए। तिलक अवश्य लगाए। शुभ रंग लाल है। मंत्र ऊं क्रां क्रीं क्रौं सःभौमाय नमः का नियमित जप करें ।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों को स्त्री और संतान से अशांति होगी | अधिक मेहनत से धन मिलेगा। परिवार में मतभेद होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। धन आएगा भी परन्तु रुकेगा नहीं। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। भाई या दोस्त धोखा भी दे सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगिता का लाभ मिलेगा परन्तु अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पिता से प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार एवं ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता से लाभ की संभावना है। अंधे ब्यक्ति को अन्न, वस्त्र दान करने से सभी कार्य बनेंगे। शुभ रंग पीला है। भगवान विष्णु की उपासना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों को पराक्रम से सफलता प्राप्त होगी। इस माह धर्म में रुचि बढ़ेगी। भाग्य वृद्धि का योग उत्तम है। महीने के उत्तरार्द्ध से सब ठीक हो जाएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप हार्ड वेयर अथवा लोहा क्षेत्र में काम कर रहें हैं तो जातक को लाभ होगा। अति लाभान्वित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्य में बृद्धि होगी। संतान की असफलता से आपको निराशा हो सकती है। परिवार में तनाव हो सकता है। मानसिक रूप से कुछ परेशानियां हो सकती है। आलस्य से बचें आलस्य के कारण आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनिवार को शनि मन्दिर में छाया पात्र का दान करें। शुभ रंग नीला है। शनि राहु की आराधना लाभप्रद रहेगी। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जप करें, लाभ होगा ।

कुंभ (Aquarius)

6 फरवरी को चतुर्थेश और भाग्येश आपकी राशि से चलेंगे। जिससे योगकारक योग निर्मित होगा। इससे आपको विशेष पद मिलने की सम्भावना बनी हुई है। कुम्भ राशि वालों को इस माह पारिवारिक कलह का सामना करना पड़े सकता है । जीवन निर्वाह की चिंता रहेगी। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करना पड़ेगा। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है। अनियोजित खर्च हो सकता है। कला, संगीत तथा फैशन क्षेत्र से आपको लाभ मिल सकता है। किसी पुराने मित्र के वजह से आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है । हनुमानजी की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा।शुभ रंग नीला है। शनि आराधना फलदायी रहेगी। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का मानसिक जाप करें।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों को इस माह स्त्री, भूमि, मकान आदि से परेशानी होगी। स्वास्थ्य में परेशानी के कारण दुःख होगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक भिन्नता के कारण मन मुटाव हो सकता है। माता का अपेक्षित सहयोग अवश्य ही मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेगें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता का योग है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। लम्बित कार्य पूरे होंगे। ससुराल वालों का सहयोग मिलेगा। उत्सव आयोजन का योग बन रहा है। धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और बढ़ेगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से लाभ मिलेगा। बृहस्पति को चने की दाल का दान करना अच्छा रहेगा।गाय माता की सेवा करें। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। शुभ रंग पीला तथा लाल है। विष्णु भगवान की उपासना करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का स्मरण करें कल्याण होगा।

LEAVE A REPLY