भारतीय साहित्य उत्थान समिति का आठवाँ वार्षिकोत्सव

0
323

42868648_1896747980415868_1085332643651780608_n

इलाहाबाद की पावन नगरी प्रयाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय ईश्वर शरण परास्नातक कालेज में सैकड़ो विद्यार्थी साक्षी बने भारतीय साहित्य उत्थान समिति के आठवें वार्षिकोत्सव के।
मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी के राजा माननीय डॉ संजय सिंह जी व विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद से विधायक हर्षवर्धन वाजपेई जी ने दीप प्रव्ज्जलन के साथ सम्मान समारोह का शुभारम्भ किया।

समिति का सर्वोच्च सम्मान स्व पंडित महानंद मिश्र जी की स्मृति में “बाबा नागाअर्जुन सम्मान 2018 प्रसिद्ध कवियित्री विद्या मिश्र व सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान युवा कवि यतीश अकिञ्चन को प्रदान किया गया।

डॉ उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी को द्रोणाचार्य सम्मान समेत कई विभतियो को पत्रकारिता, समाज सेवा, के लिये प्रदान किया गया । इस अवसर पर डॉ संजय सिंह जी को शेर ए अमेठी सम्मान प्रदान किया गया।

कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करने वाले कवियों में सर्व श्री भूपेन्द्र राघव ,दिनेश आनंद, आनंद प्रजापति, अजय गुप्ता, पुष्पेन्द्र पुष्प, विजय काका, डॉ प्रिया मिश्र, शोभना शुक्ला दुबे, ऋषभ जैन प्रखर, डॉ ममता वार्ष्णेय, सचिन शनि यादव, शिव सागर तिवारी,ऋषिकेश पांडेय, सचिन इलाहाबादी,कवि भानु शर्मा रंज, कृष्णा अमेठी, अभिषेक शुक्ल शुभम (संयोजक) के अतिरिक्त बहुत से नवोदित कवियो ने काव्य पाठ किया। समिति के विषय में विस्तार से व्याख्यान देकर समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा प्रीति तिवारी ने श्रोताओ को अवगत करवाया। अध्यक्षता राज भाषा अधिकारी श्रीमती पूनम ओसवाल ने की। संचालन का दायित्व लगभग मेरे पास रहा… बीच बीच में आनंद प्रजापति जी, विजय काका, अभिषेक शुक्ल का सहयोग सराहनीय रहा। अगला वार्षिकोत्सव 2019 सितम्बर माह में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में किये जाने की घोषणा व राष्ट्र गान के साथ समाप्त किया।

LEAVE A REPLY