हिंदी फीचर फिल्म – पहल का ट्रेलर मुंबई में लांच

0
472

IMG-20180328-WA0007

मुंबई | एकलव्य फिल्मस एण्ड टेलीविजन- मुंबई के बैनर से नवनिर्मित सामाजिक हिंदी फीचर फिल्म “पहल” का ट्रेलर फस्टलुक थिएटर, लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट, अंधेरी – मुंबई में लांच हुआ | इस अवसर पर फिल्म जगत की दिग्गज विभूतियों सहित तमाम उभरते कलाकार कार्यक्रम में सहभागी रहे | उपस्थित सभी महानुभावों ने पहल की पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रंशसा की | आपको बतादें कि हिंदी फीचर फिल्म पहल के निर्माता रामसूरत बिंद हैं व निर्देशक संजय निषाद हैं | फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं राजशेखर साहनी एवं प्रियंका रघुवंशी | फिल्म के कहानीकार हैं सुरेश एकलव्य |

महज तीन मिनट के ट्रेलर को देखकर ही पता चलता है कि नवोदित कलाकार राजशेखर साहनी ने फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है | दमदार अभिनय के बल पर राजशेखर साहनी बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह सफल हो चुके हैं | दर्शक देखेंगे कि कितनी सादगी से राजशेखर साहनी एक सामाजिक युध्द लड़ते हैं और अंत में विजयी भी होते हैं | इस तरह की सामाजिक कहानियों से हमारे भारतीय समाज में एक परिवर्तन आयेगा और शिक्षा व रोजगार के विकास की नवीन प्रेरणा मिलेगी | एक सामाजिक फिल्म के निर्माण के लिए रामसूरत बिंद कोटि-कोटि बधाईयों के पात्र हैं |

इस अवसर पर मौजूद रहे गायक पंचम निषाद, अजय प्रजापति, रेशमा (भोजपुरी अभिनेत्री), राहुल सिंह (भोजपुरी अभिनेता), मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (युवा साहित्यकार एवं क्षेत्रीय फिल्मकलाकार), गणेश निषाद, साहब सिंह आदि |

LEAVE A REPLY