ट्रू मीडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय वृंदावन साहित्य महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

0
82

WhatsApp Image 2023-01-24 at 5.50.19 PM WhatsApp Image 2023-01-24 at 5.50.19 PM (1)

सुखद संयोग…ट्रू मीडिया वृंदावन साहित्य महोत्सव, उमंग – उत्साह, आपसी स्नेह से परिपूर्ण ….21-22 जनवरी, 2023 वृंदावन साहित्य महोत्सव में दो दिन तक कृष्णमय वातावरण में काव्य रस की अविरल धार बही जिससे सभी के ह्रदय तृप्त हो गये। दिल्ली, नोयडा, हरियाणा, ग़ाज़ियाबाद , राजस्थान, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से आये साहित्यकारों से बृजभूमि सजी रही। आनंद की परिसीमाएँ लाँघते हुये सभी आह्लादित व प्रसन्न दिखे। अथक परिश्रम से आयोजित इस आयोजन के सूत्रधार व उनकी सहयोगी टीम का हार्दिक बधाइयाँ व आभार। इस साहित्यिक अनुषठान में दिव्य -दर्शन, ब्रज साहित्य सम्मान, पुष्प माला व शॉल के साथ विशिष्ट साहित्यकारों व अतिथियों का सम्मान किया गया जिसमें मैं अकिंचन भी शामिल रही। सुखधाम के ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन हुआ। भोजन व रहने की समुचित व्यवस्था, सौहार्द से परिपूर्ण इस आयोजन की सर्वत्र भूरि- भूरि प्रशंसा हुई। नये – पुराने साहित्यकारों से मिलना सुखद संयोग रहा। उर्वी जी, नमन जी, संजय जी, विनोद पराश्रर जी, लक्ष्मी जी, हरकिरत जी, अंजना जैन जी, देवेंद्र शर्मा जी, विकास जी, व नरेंद्र जी, संतोष सम्प्रति से पहली बार मिलना हुआ। आदरणीय डॉ. ओमप्रकाश जी, सुशीला जी, सविता चढढा जी, पुष्पा जोशी जी, वीणा जी, भुपिंदर जी, जगदीश मीणा जी, मनोज कामदेव जी, भुपिंदर कौर सानिध्य व सहयोग रहा, जो मेरे लिये अमूल्य धरोहर है, अविस्मरणीय है। काव्यानुभूति से पूरी तरह तृप्त हो हम दो दिन काव्य रसधार में गोते लगा- लगा कर सकुशल अपने अपने घर लोट आये। अमिट मधुर स्मृतियों से अपनी अपनी झोली भर कर रजिंदर कुमार – सूक्षम लता महाजन, सविता चढढा जी, पुष्पा जोशी जी, वीणा जी, भुपिंदर जी, जगदीश मीणा जी, मनोज कामदेव जी, भुपिंदर कौर सानिध्य व सहयोग रहा, जो मेरे लिये अमूल्य धरोहर है, अविस्मरणीय है।

LEAVE A REPLY