वृंदावन साहित्य महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य के लिए साहित्यकार सम्मानित होंगे

0
97

bg t
वृंदावन। भारत के आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में ट्रू मीडिया समूह ने वृंदावन में साहित्य, संस्कृति की अलख जगाने के लिए ट्रू मीडिया, वृंदावन साहित्य महोत्सव -2023 का शुभारम्भ किया है, ट्रू मीडिया वृंदावन साहित्य महोत्सव में सम्मानित होने वाले सभी सम्मानित साथी अपने आप में एक संस्था हैं, जो सम्मुख बैठे हैं वह भी और जो मंचासीन हैं वह भी, कोई भी अपने को कमतर न समझे। इस दो दिवसीय वृंदावन साहित्य महोत्सव में 21जनवरी, 2023 को श्री बाँके बिहारी जी और प्रेम मंदिर के दर्शन किये जायेंगे। 22 जनवरी, 2023 को सुखधाम धर्मशाला के ओडिटोरियम में ब्रजभाषा, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा एवं पत्रकारिता पर विशेष सत्र होगा और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे दिल्ली, हरियाणा, मथुरा, वृन्दावन, नोएडा, गाज़ियाबाद के साहित्यकार सम्मानित होंगे। ट्रू मीडिया वृंदावन साहित्य महोत्सव -2023 के प्रथम सत्र में डॉ. चंद्रपाल मिश्र गगन ( अध्यक्ष ),श्री अरविन्द कुमार कबीरपंथी ( मुख्य अतिथि), डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ( स्वागत अध्यक्ष ), डॉ. सविता चड्ढा ( विशिष्ट अतिथि), डॉ. वीणा मित्तल (विशिष्ट अतिथि), पंडित नमन (विशिष्ट अतिथि), डॉ. अंजीव कुमार रावत (विशिष्ट अतिथि) रहेंगे। मंच संचालन- श्रीमती उषा श्रीवास्तव का रहेगा। वहीँ दुसरे सत्र में श्री प्रशान्त उपाध्याय ( अध्यक्ष ),डॉ. सूक्ष्मलता महाजन ( मुख्य अतिथि), डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ( स्वागत अध्यक्ष ), डॉ. पुष्पा जोशी (विशिष्ट अतिथि), श्री विनोद पाराशर (विशिष्ट अतिथि), डॉ. अर्चना गर्ग ( विशिष्ट अतिथि), श्री गुरचरन मेहता ‘रजत (विशिष्ट अतिथि) रहेंगे। मंच संचालन- श्रीमती उर्वी ऊदल का रहेगा। ट्रू मीडिया वृंदावन साहित्य महोत्सव -2023 में साहित्यकारों को ब्रजभाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए श्री विनोद पराशर, श्री देवेन्द्र प्रकाश शर्मा, श्रीमती बबली सिन्हा ‘वान्या’, श्रीमती उषा श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना गर्ग, श्रीमती उर्वी ऊदल, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, श्री विकास अगवाल, श्रीमती अपर्णा थपलियाल, श्रीमती एलिज़ाबेथ जॉर्ज, श्री राजिंदर महाजन, डॉ.सूक्ष्मलता महाजन, श्रीमती भूपिंदर कौर, डॉ. सविता चड्ढा, डॉ. कामदेव शर्मा, श्रीमती अंजना जैन, डॉ.इला जायसवाल, श्री नरेन्द्र वर्मा, श्री जगदीश मीणा, श्री गुरचरण मेहता रजत, श्री कुमार राघव, श्रीमती कीर्ति रतन, डॉ.पुष्पा जोशी, डॉ. वीणा मित्तल, श्री भूपेंद्र राघव, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, श्रीमती सुशीला देवी, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, श्री अशोक कुमार, पंडित नमन, श्री हरकीरत सिंह धींगरा, श्री प्रशांत उपाध्याय, डॉ.चंद्रपाल मिश्र गगन, श्री अरविन्द कबीरपंथी, श्रीमती संतोष संप्रीति, डॉ.संजय जैन, डॉ.निशा रावत, श्री संदीप बंसल, डॉ. अंजीव अंजुम आदि को सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर ट्रू मीडिया के सम्पादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने कहा कि विश्व साहित्य जगत में ब्रजभाषा, साहित्य का अपना अलग ही महत्व है। ब्रजभाषा और साहित्य में भगवान राधाकृष्ण की दिव्य लीलाओं के दर्शन के साथ संस्कृति, धर्म, भक्ति और आध्यात्म का भाव भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है और कहा कि ब्रजभाषा और साहित्य न केवल आध्यात्मिक जगत की धरोहर है, बल्कि भारतीय साहित्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY