पर्यावरण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने यमुना घाट पर अनेक महंतों के साथ यमुना जी की आरती की | यमुना महारानी की महाआरती का कार्यक्रम यमुना बाज़ार RWA, यमुना बाज्जर पांडा एसोसिएशन, पांडव कालीन नीली छतरी मंदिर ट्रस्ट (महंत मनीष शर्मा ) व संयोजक मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित किया गया था | महारती में केन्द्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन के साथ क्षेत्र के अनेक महंतों, निगम पार्षद रवि कप्तान, भाजपा चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द गर्ग, महामंत्री श्री अजय भारद्वाज, पूरब निगम पार्षद सुमन गुप्ता, चांदनी चौक मंडल के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा व अनेक श्रद्धालूओं ने भाग लिया | इस अवसर पर महा आरती के साथ 1100 दीप प्रज्वल्लित कर वैदिक वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वेद मन्त्रों सहित यमुना जी में अर्पण किये गए |
केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि युमुना जी की आरती करते समय उन्हें अद्भुत अनुभूति हो रही थी परन्तु साथ ही इस बात की चुनता भी है की जीवन दायनी नदी को किस प्रकार सब मिलकर स्वच्छ बना सकते है | उन्होंने वहा उपस्थि महंतो व पंडितों से कहा कि यमुना की स्वच्छता के लिए जागरूकता पैदा करे | उन्होंने कहा यदि हम इस महारती के बाद यमुना को पहले से बेहतर बना सके तो यह ऐतिहासिक आरती बन जाएगी |
इसके पश्चात डा. हर्षवर्धन ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी क्षेत्रवासियों से चर्चा की |